Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: जोहेर थान की घेराबंदी हेतु लाभुक व निगरानी समिति के गठन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ ।स्थानीय गोकुलपुर में जोहेर थान की घेराबंदी हेतु प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा गौड़ एवं ग्राम प्रधान संझली मुर्मू के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ,वार्ड सदस्य होपना सिरू मुर्मू ,सोम हासदा आदि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से जोहेर थान की घेराबंदी का निर्णय लिया गया। इसके अलवे लाभुक समिति एवं निगरानी समिति का गठन किया गया । ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संझली मुर्मू को अध्यक्ष होपना हासदा को सचिव एवं मुंशी मुर्मू को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया है । इसके अलावा गांव के पढ़े-लिखे पांच युवकों को निगरानी समिति में चयन किया गया है । मौके पर पदाधिकारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com