Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: पाकुड़ महिला थाना में शौचालय बंद बाथरूम की कमी

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ महिला थाना में शौचालय बंद बाथरूम की कमी

पाकुड़ । पाकुड़ महिला थाना में शौच एवं बाथरूम बनाए जाने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने उपायुक्त से मिलकर को एक आवेदन सौंपकर मांग की है कि पाकुड़ महिला थाना में शौचालय और बाथरूम कमी है। जिसमें महिला आरक्षी समेत वहां ड्यूटी में तैनात सभी महिला कर्मियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।कभी जरूरत पड़ गई तो दूसरे आला अधिकारी पदाधिकारी या अन्य कर्मियों से क्वार्टर जाकर सहयोग मांगना पड़ता है। जिससे लज्जा महसूस होती है। 10:00 बजे से शाम 06 बजे तक थाना में महिला प्रभरी का ड्यूटी होती है । इस बीच शौच आदि में असुविधा होती है। इस संबंध में रंजीत सिंह ने बताया कि तत्कालीन उपायुक्त कुलदीप चौधरी को तथा उप विकास आयुक्त महोदय को इस के संदर्भ में पूर्व में आवेदन दी गई थी ।परंतु गंभीरता पूर्वक नहीं लिया गया। पुनः वर्तमान उपायुक्त को आवेदन मेरे द्वारा दिया गया है। सिंह ने कहा कि उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस कार्रवाई करूंगा । श्री सिंह ने कहा कि शौचालय का निर्माण होने से महिला कर्मियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com