Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा: मुख्य सड़क के गड्ढों में भरा बरसात का पानी राह चलना हुआ मुश्किल।

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बांदा- बिसंडा- सिंहपुर, मार्ग इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई बार मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए निकाल ठिकाने लगवा दिए जा चुके हैं। लेकिन हाल जस के तस बने हुए हैं चंद दिनों में ही इस मार्ग के हाल खस्ताहाल हो जाते रहे हैं। मानसून की पहली बरसात में ही सड़क पर पानी लग जाने से स्थिति नारकीय बन गई है। और दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा ने सड़क के गड्ढों को भर दिया है। अब सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से ये तालाब में तब्दील हो गए हैं। इस मार्ग पर तीन फीट से 4 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। स्थिति अब इतनी भयावह हो गई है कि 50 किलोमीटर की सड़क पर कहीं भी चलने लायक जगह नहीं सड़क में बीचो-बीच बने गड्ढे में जलभराव के कारण बाइक, साइकिल व अन्य वाहन से यात्रा करने वाले दर्जनों लोग उक्त गड्ढों में गिरकर जख्मी चुके हैं। मुख्य सड़क पर चलने वाले लोगों को पता नहीं चलता कि यह गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा। सड़क से कोलतार व मिट्टी उड़ कर बाहर चले गए हैं। अब नीचे में ईट सोलिंग एवं मिट्टी ही बची हुई है। उक्त सड़क के बीचो-बीच गड्ढों में घुटनों भर एव कमर तक कीचड़ युक्त जल भरा है। कीचड़ युक्त पानी मानसून की पहली बरसात में ही भर चुका था।विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस बबेरू अरुण पटेल के द्वारा इस जमीनी हकीकत से आम जनता को रूबरू करा सरकार की कथनी व करनी में फर्क दिखाया है।उन्होंने आम जनमानस की समस्या को उठाते हुए जल्द ही सड़क निर्माण कार्य करवाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com