चित्रकूट मऊ मानिकपुर कांग्रेसी प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडे ने किया क्षेत्र का दौरा

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

चित्रकूट जनपद के मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रंजना बरातीलाल पाण्डेय ने ग्राम लधौरा, तेंदुआ, लालतारोड मार्केट में जनसंपर्क किया। यहां व्यापारियों से भी मिलीं। हर जगह व्यापक जनसमर्थन मिला। मानिकपुर के पास ग्राम छिरहाई, पटा में भी घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने जो घोषणाएं की हैं उसे पूरा किया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सभी समस्याओं का निराकरण होगा। पीड़ित, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी भाईयों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि आपके गांव घर की बेटी हूं, जो कहा है वह करेंगी। ग्रामवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रंजना बरातीलाल पाण्डेय का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि वे कांग्रेस को वोट करेंगे। जनसंपर्क में श्रीमती रंजना बरातीलाल पाण्डेय के साथ, बरातीलाल पाण्डेय, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं भगवान परशुराम युवा ब्राह्मण कल्याण संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पं. वेद प्रकाश पाण्डेय, कालीचरण राजपूत, विकास दुबे, रविकरण राजपूत, विपिन पाण्डेय, राजेंद्र पटेल, बाबूराम राजपूत, शिवम् मिश्रा, छितानी राजपूत सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


