Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: क्षतिपूर्ति अवकाश का मामला उठा केबिनेट में, एसोसिएशन ने दिया धन्यवाद्

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

 

पाकुड़ हाल के दिनों में ग्रामीण विकास मंत्री पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम स्थानीय पॉलीटिकल कॉलेज पाकुड़ में वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया था । कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेसं एसोसियेशन के एक शिष्टमंडल ने उन्हें मिलकर क्षतिपूर्ति अवकाश से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा था एवं शिष्टमंडल ने श्री आलम से मिलकर बताया कि क्षतिपूर्ति अवकाश उनके लिए कितने महत्वपूर्ण है । बातचीत के क्रम में नगर थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि पुलिस अपनी परवाह न करते हुए दिन रात अपराधियों की धरपकड़ एवं समाज के लोगों के लिए 24 घंटे तीसो दिन लगी रहती है । क्षतिपूर्ति अवकाश बंद होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलम ने एसोसिएशन की बातें सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया था ।ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने क्षतिपूर्ति अवकाश की बातें कैबिनेट की बैठक में रखी । इसकी जानकारी होते ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने संयुक्त रुप से बुधवार को पुलिस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को कैबिनेट में उनकी बातें एवं मांगे रखने के लिए हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई दी है । वार्ता के क्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन यादव एवं सुबोध कुमार यादव ने मंत्री जी द्वारा कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष क्षतिपूर्ति अवकाश के लाभ दिलाने के लिए उनकी बातों और मांगों को रखने केलिए सराहना करते हुए कहा यह स्वागत योग्य बात है। एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलम को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए कहा की यदि उनकी लंबित मांगों की पूर्ति होती है तो इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com