Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सहरसा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्या कार्यक्रम का उद्घाटन

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्या कार्यक्रम का उद्घाटन

Spread the love

*सहरसा बिहार*

ANCHOR :सहरसा पहुंचे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा जहां जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भी शिरकत किए सहरसा पहुंचने के बाद पहले वे सहरसा के मत्स्यगंधा स्थित रक्तकाली मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रेक्षागृह में आयोजित बाल युवा संसद सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान कार्यक्रम में शिरकत किए वही प्रेक्षागृह में आज विधानसभा सत्र जैसा माहौल देखने को मिला जहां पक्ष और विपक्ष के रूप में स्कूली बच्चे खड़े थे और अपनी अपनी बातों को विधानसभा अध्यक्ष के सामने रख रहे थे । विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को सामजिक नैतिक अभियान संकल्प अभियान के तहत पांच समाजिक अभिशापों से मुक्ति जिसमें नशा मुक्त समाज, अपराध मुक्त परिवार, बाल श्रम मुक्त परिवार, बाल विवाह मुक्त व दहेज मुक्त परिवार बनाने का संकल्प दिलवाया। वहीं पांच सामजिक वरदानों को आत्मसात करने जिसमें स्वच्छता युक्त, योग आयुर्वेद युक्त जल संचय युक्त, प्रकृति युक्त व विरासत युक्त परिवार बनाने का संकल्प दिलवाया।वहीं पांच समाजिक सम्मान से पूर्ण होने का संकल्प के दौरान डिजिटल साक्षर, स्वरोजगार प्रेरक, रोजगार सृजन कर्ता, समाजिक योद्धा व सेवा समर्पण दाता बनाने का संकल्प दिलवाया।

एक-एक बच्चे से शून्यकाल की एक-एक अतिरिक्त सूचना पढ़ने का मौका

प्रेक्षाग्रह में आयोजित बाल युवा संसद के दौरान सहरसा के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे सम्मिलित हुए थे।बाल युवा संसद की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।बच्चों ने बाल युवा संसद के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सवाल पूछे।इस दौरान शून्य काल और ध्यान आकर्षण भी हुआ। उन्होंने बाल युवा संसद के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से आये एक-एक बच्चा से शून्यकाल की एक-एक अतिरिक्त सूचना पढ़ने का मौका दिया।उन्होंने कहा कि विधानसभा की सत्रावधि को छोड़कर शेष अवधि में भी अब वे माननीय सदस्य को प्रत्येक माह में अतारांकित प्रश्न पूछने का मौका देने की शुरुआत करेंगे।

*BYTE: अध्यक्ष बिहार विधानसभा : विजय कुमार सिन्हा*

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com