उन्नाव : *नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का किया गया भव्य स्वागत*

उन्नाव
गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट
उन्नाव ।आज रविवार को जिले की प्रथम नागरिक नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह के प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह शनि आज कई पँचायत छेत्र पहुचे शहर मुख्यालय से लेकर अपने मॉ के निर्वाचन छेत्र फतेहपुर चौरासी ब्लाक पहुचे । सुबह से कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार श्री शकुन सिंह का स्वागत किया गया ।शहर के ग्राम दोस्तीनगर में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में सैकड़ो समर्थकों ने माला, प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया , कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा जनता जनार्दन व आप सब के सहयोग से श्रीमती शकुन सिंह को जीता कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्शी पर बैठाया उन सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा । हमारा प्रयास रहेगा कि आदरणीय मोदी जी व योगी जी की नीतिओ को जन जन तक पहुचाते हुए पुनः 2022 में योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी हसि जिसमे आप सब का सहयोग चाहिए ।

Subscribe to my channel


