Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा सबजूनियर नेशनल में यूपी टीम के चीफ कोच बने गौरब ठाकुर

सबजूनियर नेशनल में यूपी टीम के चीफ कोच बने गौरब ठाकुर

Spread the love

आगरा। ताजनगरी के बॉक्सिंग कोच गौरब ठाकुर को उप्र बॉक्सिंग एडहॉक कमेटी ने सबजूनियर बालक मुक्केबाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के यूपी की मुक्केबाजी टीम का चीफ कोच बनाया गया है।
सबजूनियर बालक/बालिका राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन २० मई से २६ मई २०२२ तक कर्नाटक के बेल्लारी के इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में किया जा रहा है। जिसमें उप्र की टीम के बालक १४ विभिन्न भार वर्गों प्रतिभाग कर रहे है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में १० दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में बॉक्सिंग कोच गौरब ठाकुर के निर्देशन में ही प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग किया है।
*पहले भी मिली गौरब को बड़ी जिम्मेदारी*
इस प्रतियोगिता से पूर्व भी बॉक्सिंग कोच गौरब ठाकुर को यूथ महिला मुक्केबाजी, राष्ट्रीय पुरुष व डा. भीमराव अंबेडकर विवि में मुक्केबाजी टीम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर चुके है।
गौरब ठाकुर को मुख्य प्रशिक्षक बनाए जाने पर आरएसओ सुनील चंद जोशी, डा. सत्यदेव पचौरी, डा. रनवीर सिंह, डा. अमित रावत, हॉकी प्रशिक्षक अभिताभ गौतम, पावरलिफ्टिंग प्रशिक्षक हरदीप सिंह हीरा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com