Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: पाकुड़ के बाहिरग्राम में विश्व हिंदू परिषद की हुई बैठक समिति का किया गया गठन

Spread the love

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ प्रखंड के बाहिरग्राम गांव में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई बैठक में प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जिला मंत्री अरविंद घोष विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद के उद्देश्यों की जानकारी दी गई साथ ही विश्व हिंदू परिषद के द्वारा संगठन विस्तार किए जाने की जानकारी देते हुए समिति का गठन किया गया। वहीं बैठक की जानकारी देते हुए जिला मंत्री अरविंद घोष ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद धर्मो रक्षति रक्षिता के मूल मंत्र पर कार्य करती है और वर्तमान में परिषद के द्वारा संगठन का विस्तार किया जा रहा है और उसी के निमित्त आज बैठक कर समिति का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि नगर नवी पंचायत समिति का गठन करते हुए छोटू सिंह को अध्यक्ष अमन सिंह को सत्संग प्रमुख कुंदन भगत को मंत्री तथा जय प्रकाश को संयोजक मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। बैठक में रूद्र प्रताप सिंह ,मिथुन गुप्ता, देवनाथ मंडल, प्रीतम महतो ,उत्तम कुमार माल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com