सहरसा बिहार माता पिता के पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण
माता पिता के पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के बरियाही गांव में आज रविवार को माता पिता के पुण्यतिथि पर लोजपा नेता ने दबे कुचले और गरीबों के बीच कंपकपाती ठंड में कंबल का वितरण किया। इस कम्बल वितरण कार्यक्रम में लोजपा के जिला अध्यक्ष महिंदर शर्मा, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष नरेश गुप्ता,संतोष कुमार आकांछा सहित लोजपा के कई नेता थे मौजूद। बरियाही बस्ती में गरीबों के बीच कहरा प्रखंड के लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।
वहीं लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि हमलोगों के श्रधेय नेता रामविलास पासवान जी का सपना था कि शोषित , वंचित , दबे और कुचले को सहयोग किया जाय और उसी कड़ी में माता पिता जी के पुण्यतिथि पर कपकपाती ठंड में कंबलों का वितरण किया है।
वहीं इस मौके पर मौजूद लोजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष नरेश गुप्ता जी के पिताजी का पुण्यतिथि था और उसी अवसर पर लोजपा नेता रामविलास पासवान जी को नमन करते हुए गरीबों के बीच ठंड में कंबलों का वितरण किया गया।
Subscribe to my channel

