हरदोई : **ट्रांसफार्म खराब होने के कारण जनता परेशान**

हरदोई
तहसील सवायजपुर हरदोई के गाँव रुपापुर का ट्रांसफार्मर लगभग 15 दिनों से खराब है जनता का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कुछ भी नहीं हुआ, और जब 1912पर शिकायत की तब भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और खराब ट्रांसफार्मर सही नहीं हुआ, सवायजपुर पावर हाउस में भी शिकायत की , मदन मुरारी,बब्बा गौतम, अनुज कुमार, महेश, कृष्ण मुरारी कहना है कि वहाँ के कर्मचारियों को क्या पडी़ चाहे सही हो या न हो उनका सीधा साधा जबाब तोते की तरह रटा है कि काम होने में समय लगेगा, कई बार फोन करने पर भी जबाब वही है ऐसा प्रतीत होता है कि कम्प्यूटर पर यही बात सेब की गई है कि समय लगेगा, स्टाक में ट्रांसफार्मर नहीं है अब तक कोई भी कार्य वाही नहीं हुई है ऐसा लगता है कि ऊपर से नीचे तक सभी कर्मचारियों बिना काम के ही रूपये चाहिए, अब बताओ गरीब जनता कहाँ जाऐ और क्या करे//सवायजपुर पावर हाउस की आये दिन शिकायतें बढती जा रहीं हैं पावर हाउस में कोई भी कर्मचारी काम करने करने से क्यों कतराते है एक तरफ सरकार बिजली के लिए इतना बजट दे रही है और दूसरी तरफ इस भ्रष्टाचार के कारण काम नहीं होता है आखिर जनता किससे और कहाँ शिकायत करे ताकि उन्हें सन्तुष्टि मिले कि हमने शिकायत की और तुरन्त हमारा काम हो गया // **आवाज इण्डिया लाईव**अनूप कटियार**

Subscribe to my channel



