अजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पारसनाथ मंदिर में चल रहा दसलक्षण विधान

पारसनाथ मंदिर में चल रहा दसलक्षण विधान

Spread the love

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

पारसनाथ मंदिर में चल रहा दसलक्षण विधान , सुबह प्रवचन के दौरान मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि को जीवन में सत्य बोलो सत्य बोलने से आत्मा की अंतरण शुद्धि होती हैं जीवन में झूठ , पाप, चोरी, इन सब पापो को अपने जीवन में कभी मत आने दो फिर तुम्हारा जीवन ऐसे ही विशाल बन जाएगा ,
मुनि श्री 108 शिवदत्त सागर महाराज जी ने कहा कि असत्य नहीं बोलना ही सत्य धर्म कहलाता है पर्युषण पर्व यह कहता है अगर हम अपने भीतर देखते है सत्य की अनुभूति होती है सत्य अगर जीवन है तो असत्य मृत्यु है , अगर सत्य कहने से किसी का गलत हो रहा है तो वहां सत्य भी असत्य का कार्य हो सकता है ऐसा भी सत्य मत बोलना जिसमें परिवार, देश, समाज में बटवारा हो जाए , पर्युषण पर्व के दस दिन का अपना प्रतीक है उत्तम क्षमा का प्रतीक आंखे, मार्धव धर्म का प्रतीक जींव, आर्जव धर्म का प्रतीक नाक , सौच धर्म का प्रतीक गला, सत्य धर्म का प्रतीक, संयम का प्रतीक मस्थिक, तप का प्रतीक मन, जिंधर्मका प्रतीक है स्वाश, इच्छा , अपने जीवन में वाणी में मधुरता रखिए , जीवन में सत्य बोलो सत्यवादी की हमेशा जीत होती है , प्रयास हमेशा अच्छा करिए , दया सभी के प्रति रखिए , चौराहे पर अक्सर लोग भटकते है, सागर में तैरने वाले भी किनारे पर आकर अटकते है, सत्य कहने वाले का आज जमाना नहीं सत्य वाले सूली पर लटकते है पर सत्य का साथ कभी मत छोड़ो , सत्य परेशान हो सकता है पर जीत हमेशा सत्य की होती है इस मौके पर ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र जैन, अनिल जैन राजू , कमलेश जैन, बॉबी जैन, मनीष जैन,पंकज जैन, नरेंद्र जैन, सुमन गुरुजी , अजय जैन, संदीप जैन, टिंकू जैन, गोलू, विकास, सनी, प्रखर, गोपाल, समस्त जैन समाज मौजूद रहीं

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com