Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *चोरों ने घर से नकदी सहित लाखों के जेवर किये पार*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई-अतरौली थाना क्षेत्र के सुखऊ खेड़ा गांव निवासी पूर्व कोटेदार के घर बीती रात चोरो ने नगदी सहित लाखो के जेवर पार कर दिये। मिली जानकारी के मुताबिक थाना छेत्र के सुखऊ खेड़ा गांव निवासी पूर्व कोटेदार धर्मेंद्र के घर मे घुसकर अज्ञात चोरों ने कमरे में रखे बक्से को खोला और उसमें रखी चाभी से अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवर व सोने की चैन व लगभग पच्चीस हजार नकदी गायब किये। सुबह सोकर उठे परिवार को अलमारी खुला मिली जिनको देखकर उनके होश उड़ गये। परिजनों ने घटना की सुचना पुलिस को दे दी है मामले की सूचना पाकर पुलिस ने मौके की छानबीन शुरू कर दी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com