गढवा: *श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मदिन के उपलक्ष्य मे भाजपाईयों के द्वारा किया गया पौधा रोपण*

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती के उपलक्ष्य में गढ़वा जिला भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष सरोज सिंह ने अपने आवास ग्राम कुशहां में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एंव पौधा रोपण जन्मदिन को मनायीं. !!
मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के ने भी भरपूर साथ दिया.!!
इस जानकारी देते हुए भाजपा महिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह के द्वारा बताया गया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। 6 जुलाई 1901 में कलकत्ता में उनका जन्म हुआ था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैरिस्टर और शिक्षाविद थे।
साथ ही कहा कि मुखर्जी के विचार आज भी लोगों को ताकत देते है.
मैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करती हूं।
पौधा रोपण कार्यक्रम में महिला मोर्चा कांति देवी अनीता देवी पूजा देवी व अन्य भाजपाई कार्यकर्ता भी मौजूद थी.!!
Subscribe to my channel

