Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर किया जख्मी।iईलाज के दौरान जख्मी की हुई मौत।परिवार में मचा कोहराम

जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारकर किया जख्मी।iईलाज के दौरान जख्मी की हुई मौत।परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* सहरसा जिले के सालखुआ थानां अंतर्गत खजुरदेवा कोशी बांध पर जमीनी विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग को देर रात गुरुवार को 5 गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी को निजि क्लिनिक में करवाया भर्ती ।जहां जख्मी की ईलाज के दौरान आज शुक्रवार को मौत हो गयी है।।घटना सालखुआ थानां क्षेत्र के खजुरदेवा कोशी बांध की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि जख्मी का नाम सुदानंद यादव है जो सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के परराही गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।जख्मी सुदानंद यादव और ललन यादव,सुभाष यादव,अवधेश यादव ,नरेश यादव से पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था।और बीते गुरुवार को जब सुदानंद यादव अपने घर से निकलकर नास्ता खाने खजुरदेवा कोशी बांध पर गया था तो उसी दौरान नास्ता करने के बाद जब घर वापिस आ रहा था तो खजुरदेवा कोशी बांध पर पहले से घात लगाए ललन यादव,सुभाष यादव,अवधेश यादव,नरेश यादव ने 5 गोली मारकर जख्मी कर दिया।और फरार हो गया। गोली पेट में और बांह पर लगी है।
वहीं इस घटना को लेकर जख्मी के परिजन संजय यादव ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद था और बीते गुरुवार को जब नास्ता करके घर वापिस आ रहा था तो खजुरदेवा कोशी बांध पर गोली मारकर जख्मी कर दिया और फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में जख्मी को सहरसा के निजी क्लिनिक में करवाया भर्ती।जहां जख्मी का आज शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
वहीं घटना को लेकर ऐएसआयी संजय कुमार ने बताया कि कल देर शाम सूचना मिला कि सालखुआ थानां क्षेत्र के खजुरदेवा कोशी बांध के समीप एक व्यक्ति को अज्ञात बाईक सवार लोगों के द्वारा गोली मार दिया गया जिसे ईलाज के लिए सहरसा भेजा गया था।और आज सुबह शुक्रवार को इलाज के दौरान जख्मी की मौत हो गयी है। और अभी शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आये हैं।
*BYTE :-* संजय कुमार ASI सलखुआ थाना।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com