विगत तीन दिनों से लगातार हो रही है बारिश
विगत तीन दिनों से लगातार हो रही है बारिश

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* विगत तीन दिनों से लगातार हो रही है बारिश, शुक्रवार को फिर मूसलाधार बारिश ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें।
*एंकर :-* मानसून के दस्तक देने के साथ ही पहली बारिश में शहरी मुख्यालयों के विभिन्न इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी है। जल जमाव से आमजन खासकर राहगीरों के बीच परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में घरेलू सामानों के लिए पानी तैर कर लोगों को बाजार जाने की मजबूरी बनी हुई है। कई इलाकों में घुटने भर पानी लगा है। इस बीच नगर निगम अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर लगी जलजमाव की समस्या से रूबरू होने शुक्रवार को नव निर्वाचित मेयर बैन प्रिया सड़कों पर उतरे। विभिन्न वार्डों का वार्ड पार्षद के साथ जायजा लिया।ईद की छुट्टी के कारण अधिकारी- कर्मचारी बकरीद की छुट्टी मना रहे थे। लेकिन भारी बारिश के बीच नवनिर्वाचित मेयर बैन प्रिया जलजमाव का जायजा लेने मुहल्लों की सड़कों पर निकल गई। मेयर गांधी पथ, न्यू कॉलोनी, नया बाजार, विद्यापति नगर सहित अन्य कई मुहल्लों में पैदल चल कर जलजमाव के स्थिति का अवलोकन किया। मेयर बैन प्रिया ने लोगों से मिल उनकी परेशानी जानी और यथाशीघ्र तात्कालिक समाधान का भरोसा दिलाया। मेयर श्रीमती बैन प्रिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के कई मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति विकट है। कहीं अधिकारियों- कर्मचारियों की लापरवाही दिखती है तो कहीं कृत्रिम समस्या है। उन्होंने कहा कि विद्यापति नगर के कुछ इलाके में सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा है वहां स्थिति इतनी विकराल है कि यदि बच्चे सड़क पर निकलें तो डूब जायेंगे और बूढ़े- बुजुर्ग निकले तो गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जायेंगे। नगर निगम के अधिकारियों- कर्मचारियों को दिया जा रहा है टास्कमेयर बैन प्रिया ने इस क्रम में बातचीत करते हुए बताया कि बीते 20 वर्षों में कभी भी जलजमाव के समाधान की दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ है जिससे समस्या काफी गंभीर हो गई है। नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी सुस्त पड़े रहे या फिर उन्हें सुस्त बनाये रखा गया।
पूर्व में बुडको से कुछ काम हुआ भी तो वह आधा-अधूरा ही है उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र बहुत बड़ा है जलनिकासी की योजना भी बड़ी है। पूर्व की तरह अब काम नहीं चलेगा अभी तात्कालिक समाधान के लिए निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिया जा रहा है। बरसात के बाद स्थायी समाधान की दिशा में काम कराये जायेंगे।मालूम हो कि बीते तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के अधिकतर मुहल्ले जलजमाव की चपेट में आ गये हैं, लेकिन हाल जानने भी नप का कोई कर्मी अब तक नहीं निकले हैं।
Subscribe to my channel

