Breakingएक्सक्लूसिवमध्यप्रदेश

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नकली नोट मामले में ग्वालियर पुलिस सरगना को आंध्र प्रदेश से  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पकड़ा गया आरोपी नेवी की ट्रेनिंग भी कर चुका है, अब पुलिस आरोपी  रिमांड पर लेकर  पूछताछ कर रही है।

Spread the love

रिपोर्टर विकास गुप्ता
ग्वालियर मध्यप्रदेश

वीओ – 7 दिन पहले बदनापुरा के रहने वाले  रोहन हुतिया  से नकली नोट  पकड़े जाने का बाद से ही ग्वालियर पुलिस के चुनोती बना आखिर सरगना पुरानी छावनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया,  पकड़े गये आरोपी रूसी करकुल्ला मुंबई में रहकर अपना नेटवर्क चला रहा था, इसी दौरान बदनापूरा की रहने युवती से दोस्ती कर नकली नोट का कारोबार ग्वालियर तक पहुँच गया ,ग्वालियर में पकड़े गये आरोपी ने बताया कि उसे यह नोट चलाने के लिए उसकी बहन के दोस्त ने दिए थे। आरोपित की दो बहनें मुंबई में रहती हैं। वह भी मुंबई में रहता था, लेकिन पिता की मौत के बाद वह बदनापुरा आ गया। आरोपित को साथ लेकर पुलिस तेलंगाना पहुंची, जहां से रूसी करकुल्ला को पकड़ लाई। मास्टरमाइंड के पकड़े जाने के बाद नकली नोट से जुड़े कई राज खुल सकते हैं। पुलिस नोट छापने के कारखाने तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपित नोट छापने की डाई व कागज कहां से लाता है। रूसी करकुल्ला को हिंदी नही आने से पुलिस  को पूछताछ के लिए द्विभाषिया की तलाश कर रही है। आरोपी मर्चेंट नेवी की ट्रेनिग भी कर चुका है।

बाइट – रवि भदौरिया, सीएसपी, पुरानी छावनी ,सर्किल

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com