BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवक्राइमबाँदा
Trending

दिवारी नृत्य के दौरान अहिरवार समाज के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता; भीम आर्मी के हस्तक्षेप के बाद थाने में दी गई तहरीर

दिवारी नृत्य के दौरान अहिरवार समाज के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता; भीम आर्मी के हस्तक्षेप के बाद थाने में दी गई तहरीर

Spread the love

महोबा: दिवारी नृत्य के दौरान अहिरवार समाज के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्रता; भीम आर्मी के हस्तक्षेप के बाद थाने में दी गई तहरीर

योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना खन्ना क्षेत्र के ग्राम सिरसी खुर्द में दिवारी नृत्य के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहाँ दबंगों ने अहिरवार समाज के लोगों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ रास्ते में घेरकर मारपीट की, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ भी बेरहमी से अभद्रता व मारपीट की गई। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।
​
पूरा मामला 9 नवंबर की शाम का है, जब ग्राम कुम्हरिया में दिवारी नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। बाजा बजाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद गांव के ही दबंग युवकों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव के बाद जब पीड़ित पक्ष अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
​
दबंगों का हौसला यहीं नहीं रुका। आरोप है कि शाम करीब 6:00 बजे आरोपी लामबंद होकर पीड़ित परिवार के घर में घुस गए और शिकायत न करने की धमकी देते हुए महिलाओं, बुजुर्गों और युवतियों के साथ मारपीट की। इस हमले में काजल, रामदेवी, गीता, जमुनिया, सीता, अभिषेक और नवल सहित कई लोग लहूलुहान हो गए।
​वीओ 3:
पीड़ितों का यह भी गंभीर आरोप है कि घटना के बाद जब वे थाने पहुँचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में टालमटोल की। मामला बढ़ता देख देर रात करीब 11:30 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ता खन्ना थाने पहुँचे और पीड़िता गीता की ओर से नामजद तहरीर दिलवाई। तहरीर में शिवम सिंह, कार्तिक सिंह, लाखन सिंह, शिवविजय सिंह और विपिन सिंह सहित अन्य के खिलाफ सुसंगत धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

​फिलहाल पीड़ित परिवार दहशत के साए में है। स्थानीय लोगों और भीम आर्मी ने जिला प्रशासन, डीएम महोबा और एसपी महोबा से सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि महोबा पुलिस इन दबंगों पर कब तक शिकंजा कसती है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com