चित्रकूट : राजापुर में मासिक बैठक सम्पन्न

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

*आज नगर पंचायत राजापुर में नगर अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में मासिक बैठक लुक लाइन चौराहे के पास संपन्न हुई ! मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट जिला कांग्रेस कमेटी चित्रकूट (उ.प्र) एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.रजनीश पांडे जी मौजूद रहे !*
*जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा नगर पंचायत राजापुर के सभी 12 वार्डों में वार्ड अध्यक्षों का चयन जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए नगर पंचायत राजापुर की नगर कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा !*
*जिला सचिव / फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी कांग्रेस भाइयों एवं बहनों तथा पूर्व नगर कांग्रेस राजापुर के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कांग्रेस जनों से निवेदन है कि सभी लोग मिलकर नगर पंचायत राजापुर के सभी वार्डो में वार्ड अध्यक्ष चयन / गठन करने में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी जी का सहयोग करें !*
*बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.रजनीश पांडे, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजापुर ओम प्रकाश सोनी, पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष कामता प्रसाद द्विवेदी, लोहदा न्याय पंचायत अध्यक्ष फूल सिंह, भदेहदू न्याय पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र निषाद, विकास , अंकित शुक्ला, सौरभ गुप्ता, अमित यादव आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे !
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel

