Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
कुंए में गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत
कुंए में गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत

*कुंए में गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत!*
अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
*टड़ियावां/ हरदोई..* कोतवाली क्षेत्र कस्बा खास निवासी छंगा कश्यप 60 पुत्र शंकर कश्यप जो आज मंगलवार को कस्बा स्थित शिवाला मंदिर पर गए हुए थे। वही मंदिर के पास स्थित कुंए में अज्ञात कारणों से वह अचानक गिर गए, मंदिर पर मौजूद मृतक के परिजन सहित अन्य लोगों ने कुंए में कुछ गिरने की आवाज सुनी तो लोगों ने दौड़कर देखा तो आनन फानन में वृद्ध को बाहर निकाला और परिजनों द्वारा सांस चलती देख इलाज हेतु सीएचसी टड़ियावां लेकर आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार मृतक छंगा शराब पीने का आदी था, मृतक के दो लड़के है,संतोष,शोभित बड़े पुत्र संतोष की शादी हो गई है।

Subscribe to my channel

