BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश

दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश

Spread the love

दुर्गा पूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर अभियंताओं को सख्त निर्देश

24 घंटे कंट्रोल रूम व क्विक रिस्पांस टीम रहेगी सक्रिय, बिजली चोरी पर होगी कार्रवाई

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

दुर्गा पूजा के दौरान जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और विभागीय राजस्व में वृद्धि को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल, सहरसा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विद्युत अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधीक्षण अभियंता ने पूजा पंडालों के लिए अनिवार्य रूप से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने का निर्देश दिया। बिना वैध कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पूजा से पहले ट्रांसफॉर्मर, ओवरहेड तार एवं उपकेंद्रों का आवश्यक रखरखाव पूरा करने तथा तारों के संपर्क में आने वाली पेड़ की टहनियों की छंटाई करने को कहा गया।

पूजा के दौरान किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम एवं क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी। पंडालों के आसपास झूलते एवं जर्जर तारों को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

बैठक में वरीय प्रबंधक राजस्व दीपक कुमार ने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बेहतर बिजली सेवा के साथ विभागीय राजस्व लक्ष्य पूरा करना भी जरूरी है। अनपेड उपभोक्ताओं पर कार्रवाई, डिस्कनेक्टेड स्मार्ट मीटर वाले परिसरों की जांच तथा बिजली चोरी पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए मीटर रीडिंग एवं बिल सुधार की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी जारी रखने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई।

अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर बिजली सेवा देना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मी अलर्ट मोड में रहेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान कर विभाग को सहयोग करने की अपील की।

सीनियर मैनेजर इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी राजन कुमार ने बताया कि उपभोक्ता घर बैठे विभाग की वेबसाइट एवं मोबाइल एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर उपलब्ध छूट का लाभ ले सकते हैं। बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार सहित सहरसा एवं सिमरी बख्तियारपुर के सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता मौजूद थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com