Breakingएक्सक्लूसिवक्राइमबिहार

सहरसा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत।

सहरसा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।

*स्टोरी :-* सहरसा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत। कोसी नदी के किनारे बेहोशी के हालत में मिला था युवक इलाज के दौरान गई जान।

*एंकर :-* एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहां जलई थाना क्षेत्र के तेलवा गांव वार्ड 10 में एक युवक कोसी नदी किनारे बेहोश हालत में गिरा हुआ था। जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों के द्वारा गोंडोल चौक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान देर रात उस युवक की मौत हो गई। युवक के मौत के बाद उसके परिजन ने मृतक युवक के शव को दाह संस्कार करने का किया प्रयास तो ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस दाह संस्कार स्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है मृतक युवक की पहचान स्वर्गीय रामचंद्र राम के 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। जो की जलई थाना क्षेत्र के तेलवा गांव वार्ड 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।
आपको बता दे की ग्रामीणों ने मृतक के परिजन पर युवक को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और जब परिजन युवक का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहा था तभी ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को फोन कर सूचना दे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस दाह संस्कार वाले स्थल पर पहुंचकर मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की जांच में जुट गई है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com