BreakingprobivPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवक्राइमबिहारसहरसा बिहारस्थानीय खबरें
Trending

मामूली विवाद में मारपीट के दौरान युवक की मौत, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

मामूली विवाद में मारपीट के दौरान युवक की मौत, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार

मामूली विवाद में मारपीट के दौरान युवक की मौत, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

नौहट्टा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर उद्वेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 10 सितंबर की रात नौहट्टा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बालू टोला वार्ड नंबर 9 की है। बताया जाता है कि खाना-पीना को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान नीतीश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नौहट्टा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और महज तीन घंटे के भीतर दो अभियुक्तों मिथुन कुमार और बेचन महतो को गिरफ्तार कर लिया। धर्मेंद्र कुमार के फर्द बयान पर नौहट्टा थाना कांड संख्या 206/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामले की जानकारी एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com