15 हजार रुपए का इनामी और पूर्व पंचायत समिति हत्याकांड का वांछित मनोहर यादव गिरफ्तार
15 हजार रुपए का इनामी और पूर्व पंचायत समिति हत्याकांड का वांछित मनोहर यादव गिरफ्तार

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
15 हजार रुपए का इनामी और पूर्व पंचायत समिति हत्याकांड का वांछित मनोहर यादव गिरफ्तार
सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजेंद्र प्रसाद सिंह हत्याकांड में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी मनोहर यादव को बेगूसराय जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह हत्याकांड 4 जून 2025 को चिरैया थाना क्षेत्र में हुआ था, जिसमें गोली मारकर विजेंद्र प्रसाद सिंह की हत्या कर दी गई थी। सिमरी बख्तियारपुर डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सहरसा पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे दबोचा। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इसे जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की बड़ी सफलता बताया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to my channel



