BreakingPublicएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

लड़की छेड़खानी के आरोप में मनचले युवक की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

लड़की छेड़खानी के आरोप में मनचले युवक की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714

लड़की छेड़खानी के आरोप में मनचले युवक की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले..

खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ लड़की छेड़खानी के आरोप में दो मनचले युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों युवक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव का बताया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनचले युवक कई दिनों से पढ़कर जा रही बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था और मोबाइल नंबर मांगता था. जिसके बाद नाराज बच्चियों ने अपने गार्जियन को इसकी जानकारी दी. और फिर गुस्साए परिजनों सहित गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया. जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची डायल नंबर 112 की टीम ने दोनों युवक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com