सलखुआ कांड में बड़ा खुलासा! फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
सलखुआ कांड में बड़ा खुलासा! फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पुलिसकर्मी निलंबित

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार
सलखुआ कांड में बड़ा खुलासा! फर्जी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पुलिसकर्मी निलंबित
कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सलखुआ थाना में वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने बहुअरवा निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस और विभिन्न पुलिस अधिकारियों की मूल केस फाइलें बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध रूप से पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करता था और केस डायरी तैयार कर दूसरों को उपलब्ध कराता था। उसके खिलाफ सलखुआ थाना कांड संख्या 107/26 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जिन 10 पुलिसकर्मियों की केस फाइलें आरोपी के पास मिलीं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीआईजी ने कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel



