सहरसा में बीकानेर एक्सप्रेस का भव्य शुभारंभ, शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ पार्टी और आयोजनों की भी मिलेगी सुविधा

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
शहर के पटवाहा स्थित लगून हुंडई शोरूम के ऊपर बीकानेर एक्सप्रेस के एक्सक्लूसिव शोरूम एवं रेस्टोरेंट का रविवार, 29 नवंबर को भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन श्रीमती शीला देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
मौके पर डॉ. अशित कुमार एवं इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि बीकानेर एक्सप्रेस में लोगों को शुद्ध शाकाहारी नाश्ता एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पार्टी, समारोह और अन्य आयोजनों के लिए लगभग 4000 वर्गफुट का विशाल स्थान भी उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह में भाजपा मीडिया प्रभारी के.आर. अमर ज्योति, हुंडई के सेल्स हेड नीरज, हिमांशु शेखर, अजय, रोहित, नंदकिशोर मंडल, संजय सहित परिवार के सदस्य एवं शहर के कई गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने बीकानेर एक्सप्रेस की इस नई शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस प्रतिष्ठान के शुरू होने से सहरसा के लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।
Subscribe to my channel