Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

गायत्री मंदिर बबेरू में दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न- देवराज यादव

गायत्री मंदिर बबेरू में दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न- देवराज यादव

Spread the love

गायत्री मंदिर बबेरू में दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न- देवराज यादव

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बबेरू- बांदा रोड, स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, बबेरू से वैदिक रीति रिवाज के तहत दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह की रस्में पूर्ण रूप से गायत्री परिवार की संस्था द्वारा श्री राममूर्ति पटेल व श्री रामसजीवन साहू (परिविराजक) पुरोहितों द्वारा विवाह संपन्न कराया गया वर पक्ष कर्वी के बंधुअइन ग्राम पंचायत से है और कन्या पक्ष ग्राम पंचायत हरदौली तहसील बबेरू जनपद बांदा के हैं दोनों पक्षों की पूर्ण सहमति के अनुसार हंसी खुशी के साथ पूर्ण हुआ। दोनों पक्षों के परिवारजनों ने गायत्री परिवार का धन्यवाद दिया। इस मौके पर यादव महासभा के यशश्वी जिलाध्यक्ष देवराज यादव ने कहा सामाजिक परिवर्तन की मुहिम में अपना संपूर्ण योगदान देने हेतु समाज के हर व्यक्ति को इसी परंपरागत गायत्री परिवार के द्वारा विवाह को संपन्न कराया जाना चाहिए इससे सामाजिक हित में फिजूलखर्ची और उन तमाम नकारात्मक रीति-रिवाजों का अंत होगा जिसके कारण समाज बहुत सारे तनाव को लेकर के सामाजिक जीवन जी रहा है। इस मौके पर जय करण यादव अध्यापक, राम मिलन यादव,रवीकरन यादव,अजय गुप्ता, नत्थू प्रसाद पटेल एवं भारी संख्या में गायत्री परिवार जन उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com