BreakingPublicबिहार

सहरसा में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, घर से 56 लीटर कोरेक्स और 2,386 नशीली टैबलेट के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, घर से 56 लीटर कोरेक्स और 2,386 नशीली टैबलेट के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता ‌ विकास कुमार 7545820714

सहरसा में नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, घर से 56 लीटर कोरेक्स और 2,386 नशीली टैबलेट के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में छिपाकर चलाए जा रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शंकरपुर काठो गांव में छापेमारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि बलवाहाट थाना अध्यक्ष राजू कुमार को सूचना मिली थी कि वीरेंद्र नारायण सिंह अपने घर में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का भंडारण कर उसका कारोबार कर रहा है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से कुल 2,386 नशीली टैबलेट और 56 लीटर कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया। बरामद कोरेक्स में अलग-अलग ब्रांड की कुल 546 बोतल शामिल हैं, जिन्हें घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से आरोपी वीरेंद्र नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

 

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com