राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया

चित्रकूट । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आओ करके सीखें ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है । 17 सितंबर 24 सितंबर और 8 अक्टूबर को विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का भब्य कार्यक्रम होगा। जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा । आयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता इसके बाद सुबह 11:00 से 12 चित्रकला की प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता और साहित्य रचना की प्रतियोगिता होगी ।इसके बाद 24 सितंबर को रंगोली मेहंदी भाषण प्रतियोगिता कराई जाएंगी । यह सभी प्रतियोगिताएं चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी ,गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी, सरस्वती भरत मंदिर इंटर कॉलेज भरतकूप, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी संकट मोचन इंटर कॉलेज बछरन, संत रीता मानिकपुर तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर में संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी में नवाचार मॉडल क्विज प्रतियोगिता और नृत्य गायन की प्रतियोगिता संपन्न कराई जाएगी ।उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं वह 5 सितंबर तक फॉर्म भरकर जमा कर दें । फार्म भरने की फीस ₹30 निर्धारित की गई है । इस प्रतियोगिता के आयोजन से जिले में बाल प्रतिभाओं को निखारने का काम होगा ।इसमें प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच मिलेगा । सभी अभिभावक और शिक्षक अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराकर बाल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं ।

Subscribe to my channel



