BreakingPublicबिहार

सहरसा में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 लाख की हीरोइन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

सहरसा में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 लाख की हीरोइन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

सहरसा में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 लाख की हीरोइन के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.23 ग्राम हीरोइन के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसपी हिमांशु के निर्देश पर बैजनाथपुर थाना पुलिस ने परिहपुर गांव के पास छापेमारी कर एक कार से चार युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 102.23 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचवें आरोपी मुकेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां से 204 ग्राम हीरोइन और बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक कार, एक बुलेट बाइक, चार मोबाइल, एक डिजिटल तराजू और 46 हजार 100 रुपये नकद भी जब्त किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com