बाँदा विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने गौ हत्या कांड को लेकर सौपा ज्ञापन

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ बाँदा
बाँदा जनपद के बबेरू तहसील में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों के द्वारा नरैनी में गौ हत्या कांड में मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग को लेकर बबेरू के मुख्य चौराहे पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़कों से होकर बबेरू तहसील पर प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। वही गौ हत्या कांड ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। बबेरू तहसील पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक अवधेश कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में लगभग 2 दर्जन से अधिक विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए नरैनी गौ हत्या कांड में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया है। वही पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 3 दिसंबर को नरैनी में अधिकारी के दिशा निर्देशन पर अस्थाई गौशाला से एक दर्जन ट्रकों में भूसे की तरह ठूस ठूस कर गायों को भरा गया और गौ रक्षकों के द्वारा विरोध किया गया तो यह कहा गया कि दूसरी गौशाला में इन गोवंश को शिफ्ट कराने के लिए लिए जा रहे हैं । विरोध करने पर गौ रक्षकों को मुकदमा लिखने की धमकी दी गई ट्रकों में बहुत गोवंश बुरी तरह से घायल हो गए, कई गोवंश हो कि तड़प तड़प कर मृत्यु हो गई एवं मरी हुई गोवंश को मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में जेसीबी मशीन से गड्ढे खुदवा कर दफन कर दिया गया। वहीं कुछ जिंदा गोवंश को दफन करवा दिया गया,इसको लेकर गौ हत्या कांड में सभी दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है। वही गौ हत्या कांड में उपयोग किए गए ट्रक और जेसीबी मशीन पर भी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वही पदाधिकारियों ने बताया कि अगर जल्द से जल्द इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो विश्व हिंदू महासंघ मुख्यमंत्री से मिलकर इन अधिकारियों पर कार्यवाही कराए जाने की मांग करेंगे, इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी शिव विलास शर्मा, मनीष पटेल, मोहित गुप्ता, लखन बाबू गुप्ता, मनोज त्रिपाठी, राम लखन, जय वीर सिंह ,जयप्रकाश गौतम, जगदंबा प्रसाद, प्रभात सिंह, रमेश चंद्र दिक्षित , योगेंद्र सिंह, चुनकाई दीपक सिंह परमार

Subscribe to my channel



