झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777.
*स्टोरी :-* झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दोनो सदस्य कटिहार जिले के बेराजगंज कोढ़ा का रहने वाला। साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
*एंकर :-* सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हांसिल हुई है।जहां झपट्टा मार गिरोह के दो सदस्य को कटिहार जिले के बेराजगंज कोढ़ा से गिरफ्तार कर लिया है।ये कोढ़ा गैंग का सदस्य है और आये दिन सहरसा मे भी झपट्टा मारकर कई महिलाओं का जेवरात छिनतई कर घटना को अंजाम दे चुका है।पुलिस ने इनके पास से सोना का चेन 1,सोना का अंगूठी 1,मोबाइल 5 पीस बरामद किया है।आज गुरुवार को सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की 6.9.24 को सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड नं 13 में सोनी कुमारी नामक महिला से एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गले से सोने का चेन झपट्टा मार कर छिनतई कर फरार हो गया था।जिसको लेकर पीड़ित महिला के द्वारा सदर थाने में 19 नवम्बर को आवेदन दिया गया था।आवेदन के आलोक में सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था।इस मामले को लेकर एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना एवं घटना स्थल के आसपास लगे सिसिटीवी फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त दो अप्राथमिकी अभियुक्त सन्नी कुमार यादव एवं आकाश कुमार उर्फ रंगीला को इन दोनों निवास स्थान नया टोला बेराजगंज थानां कोढ़ा जिला कटिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।ये दोनो अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो जगहों पर छिनतई की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।इन दोनों अभियुक्तों में सन्नी कुमार के ऊपर कुल 5 मामले दर्ज हैं विभिन्न थानों में,वहीं दूसरे अभियुक्त आकाश कुमार के विरुद्ध कुल 9 मामले दर्ज है विभिन्न जिले के थानों में।इन दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।
Subscribe to my channel



