जनसेवा ट्रेन से 65 वर्षीय बुजुर्ग का कटा पैर
जनसेवा ट्रेन से 65 वर्षीय बुजुर्ग का कटा पैर

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777.
*स्टोरी :-* जनसेवा ट्रेन से 65 वर्षीय बुजुर्ग का कटा पैर। गम्भीर रूप से हुआ जख्मी। जख्मी बुजुर्ग को हायर सेंटर किया रेफर। परिवार में रो रो कर बुरा हाल।
*एंकर :-* सहरसा से खबर आ रही है जहां आज शुक्रवार को एक 65 वर्षिय बुजुर्ग का सहरसा जक्शन पर जनसेवा ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया।जिससे बुजुर्ग का एक पैर कट गया तो वहीं दूसरा पैर भी फेक्चर हो गया।आनन फानन परिजन बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।इस घटना से परिवार में रो रो कर बुरा हाल है।घटना सहरसा जक्शन प्लेट फॉर्म न 2 कि बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग की पहचान स्वर्गीय सत्यनारायण का पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है।जो सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला वार्ड नं 29 का रहने वाला बताया जा रहा है।जख्मी बुजुर्ग लाइट साउंड का बिजनस करकर अपना जीवन यापन करता था।
वही इस घटना के बारे में जख्मी का पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि मेरे पिता मेरे मझले भाई का शादी का कार्ड लेकर बख्तियारपुर परिजन को निमंत्रण देने जनसेवा ट्रेन से जाने के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर पैर पिछल जाने के कारण ट्रेन के नीचे चले गए और बुरी तरह से जख्मी हो गया।
Subscribe to my channel


