शादी के दो सप्ताह पहले युवती ने फांसी लगाकर दी जान
शादी के दो सप्ताह पहले युवती ने फांसी लगाकर दी जान

शादी के दो सप्ताह पहले युवती ने फांसी लगाकर दी जान
*प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका,*
*मंगल गीत के बीच हादसे से मचा कोहराम!*
अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
*टड़ियावां/हरदोई..* कोतवाली क्षेत्र के मामपुर में एक युवती ने अपनी शादी से दो सप्ताह पहले सुसाइड कर लिया। शुरुआत जानकारी में सामने आया है कि युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर में शादी की तैयारियां करीब पूरी हो चुकी थीं। मंगल गीत गाए जा रहे थे, तभी हादसे की खबर पता चली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र के मामपुर निवासी रामसरन की 25 वर्षीय पुत्री प्रीती ने सोमवार की देर रात अपने कमरे में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर के बाकी लोग उसकी शादी की तैयारियों में लगे थे। प्रीति भी उनके साथ काम कर रही थी। बहुत देर तक जब वो कमरे से बाहर नहीं निकली, तब परिजनों ने उसे आवाज देकर बुलाया। लेकिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब लोगों को शंका हुई। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, शव फंदे से लटक रहा था। यह देखकर घर की महिलाएं रोने-चिल्लाने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी पहुंचे। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी 11 जून को गोनी गोडा अतरौली थाना क्षेत्र से बारात आने वाली थी। शादी की रस्में और गीत-संगीत के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। शादी की खरीददारी भी की जा चुकी थी। जिस समय लड़की ने सुसाइड किया, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे। दुल्हन बनने जा रही प्रीति के पिता किसान हैं। घर में दो भाई और चार बहने हैं। टड़ियावां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गंगेश कुमार शुक्ला ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।रिपोर्टर *अनूप कुमार **
Subscribe to my channel


