Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भू सर्वे अमीन के द्वारा जमीनदार से अवैध सूली किया जा रहा है

भू सर्वे अमीन के द्वारा जमीनदार से अवैध सूली किया जा रहा है

Spread the love

भू सर्वे अमीन के द्वारा जमीनदार से अवैध सूली किया जा रहा है

सुभाष जी जिला प्रभारी आवाज इंडिया लाइव न्यूज चैनल सहरसा बिहार

सहरसा जिला के सौर बाज़ार प्रखंड क्षेत्र के कचरा हाट चौक राम जानकी मंदिर प्रांगण में जमीन सर्वे में धांधली को लेकर ग्रामीणों के द्वारा बैठक आयोजित कर जमीन सर्वे कर रहे संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ विरोध जताया।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि थाना नंबर 131 मौजा कचरा में जमीन सर्वे के नाम पर सर्वे अमीन,ओर शिविर प्रभारी एवं ग्रामीण अमीन के मिली भगत से रैयतों से जमीन सर्वे के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है विरोध करने वाले रैयतों को धमकी दिया जाता है की तुम्हारा जमीन का खानापूरी पर्चा या खाता दूसरे रैयत के नाम कर देंगे या बिहार सरकार के नाम कर देंगे जिससे सभी ग्रामीण किसान डरे हुए हैं यहीं नहीं बहुत सारे रैयतों के खाता का हेरा-फेरी किया जा चुका है,जमीन का रैयत कोई और है जाबकी खाता या खानापुरी पर्चा किसी और के नाम से निर्गत कर दिया गया है,इस मामले को लेकर हम सभी ग्रामीण सुभाष कुमार की अगवाई में जिला अधिकारी महोदय सहरसा को लिखीत आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मौके पर गणेश मेहता,देवनारायण पासवा पुर्व मुखिया,सुभाष कुमार ,जगन्नाथ शर्मा, पप्पू शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com