Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र के निर्देशन पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कांत शर्मा द्वारा बुधवार को नगर पंचायत मक्खनपुर के ग्राम बिल्टीगढ़ में शहीद दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

Spread the love

फिरोजाबाद :

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ गांव के वरिष्ठ नागरिक रामभरोसे लाल सविता द्वारा साधन सहकारी समिति बिल्टीगढ़ से प्रारंभ होकर जन सेवा केंद्र बिल्टीगढ़ पर समापन किया गया । तिरंगा यात्रा में यूनिश अली द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, आदि नारे लगाए गए जिससे सभी युवा उत्साहित दिखे साथ ही हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कांत शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को मां भारती की सेवा करते हुए वीर जवान भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और हमें अंगेजों से आजादी दिलाई। इस दिल को हम सभी युवा शहीद दिवस के रूप में याद करते हैं ऐसे मातृभूमि के रक्षकों का बलिदान युवाओं को युगों युगों तक मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कांत शर्मा भारत गैस सर्विस के प्रो० दिनेश चंद राजपूत, बिल्टी गढ़ युवा मंडल अध्यक्ष सुहेल कांत शर्मा, यूनिस अली, राम भरोसे लाल सविता, भानू चौहान, अंशुल चौहान, हर्ष राजपूत अमंक पथरिया, अभिषेक चौहान, गौरव बघेल, धीरज चौहान, वीरू चौहान,सूरज चौहान,आकाश शर्मा, शास्त्री राहुल शर्मा, आमिर अली,आशिफ अली,चंद्रहास चौहान आदि उपस्थित रहे ।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com