Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

लूट कांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्वेदन

लूट कांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्वेदन

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

 लूट कांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्वेदन

 24 घण्टे के अंदर लूट कांड का सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन। लूट की 24250 रुपया के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

खबर सहरसा से आ रही है जहाँ
सहरसा पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर लूट कांड उद्भेदन किया है ।लूट कांड में शामिल एक अभियुक्त को लूट की राशि 24250 रुपया के साथ गिरफ्तार कर लिया।आज सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की बनगांव थानां अध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी चैनपुर गांव स्थित NH RCC पुल के पास एक फायनेंस कर्मी प्रदीप कुमार पासवान जो इंसाफ स्माल फायनेंस बैंक रिफ्यूजी कॉलोनी में कार्यरत है।जो बनगांव थानां क्षेत्र के सोनपुर,सरोजा,इस्लामपुर से कलेक्शन कर साम में तकरीबन 6.45 मिनट में सहरसा लौट रहा था उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने NH RCC पुल के पास हथियार का भय दिखाकर कलेक्शन की गई 42610 रुपया लूट लिया गया।सूचना मिलते ही बनगांव थानां अध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।और फायनेंस कंपनी के कर्मी के द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया।लिखित आवेदन के आधार पर कांड दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने ये भी बताया की इस लूट कांड मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और साइबर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान के क्रम में जब गहराई से फायनेंस कर्मी से पूछताछ की गई तो वह स्वीकार किया की वो खुद ही खड़यंत्र रचकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था।और लूट की राशि 24250 रुपया भी अभियुक्त के मोटरसाइकिल से बरामद किया गया।शेष लूट की राशि अभियुक्त के द्वारा खर्च कर लेने की बात कह जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com