Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

नाम पूछने के साथ वृद्ध के सिर में मारी गोली

नाम पूछने के साथ वृद्ध के सिर में मारी गोली

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

नाम पूछने के साथ वृद्ध के सिर में मारी गोली, स्थिति नाजुक चल रहा है ईलाज।

70 वर्षिय बुजुर्ग को अज्ञात अपराधियों ने माथा में गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी तफ्तीश में।

सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को माथा में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।और अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से फरार हो गया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी बुजुर्ग को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज ले गया ,जहां डॉ बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।सदर अस्पताल में डॉ जख्मी बुजुर्ग को डीएमसीएच दरभंगा किया रेफर जहाँ परिजन निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती।जख्मी निजी नर्सिंग होम में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।घटना सहरसा जिले के कासनगर थानां क्षेत्र के बिंद टोली की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी।

मिली जानकारी के अनुसार जख्मी की पहचान जयंत कुमार दुबे के रूप में हुई है।जिसकी उम्र तकरीबन 70 साल है और जिले के कासनगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली का रहने वाला बताया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार जख्मी जयकांत दुबे बिंद टोली में अकेले पति पत्नी रहता था और हटिया वसूल कर अपना जीवन यापन करता था।जख्मी को तीन बेटी एक बेटा था।तीनो लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का बाहर रहता है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com