Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

हथियार के साथ बैजनाथपुर थाना की पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार।

हथियार के साथ बैजनाथपुर थाना की पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार।

Spread the love

लोकेशन :- सहरसा बिहार
संवाददाता :- विकास कुमार 8877760777

हथियार के साथ बैजनाथपुर थाना की पुलिस ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार।

 1 देशी कट्टा,3 जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी हुआ गिरफ्तार।साइबर डीएसपी अजित कुमार सदर थाना में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां बीते कल गुरुवार को बैजनाथपुर पुलिस ने लूट पाट की योजना बना रहे दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा,3 जिंदा कारतूस बरामद किया।आज शुक्रवार को सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
सदर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की बीते कल गुरुवार को रात्रि गस्ती के दौरान बैजनाथपुर थानां अध्य्क्ष को गुप्त सूचना मिली की कुछ युवक हथियार लेकर बैजनाथपुर थानां क्षेत्र के सबेला पेट्रोल पम्प के आसपास राहगीरों से लूटपाट करने की नीयत से घूमते रहता है।उसके बाद एसपी के निर्देश पर बैजनाथपुर थानां अध्य्क्ष और सौरबाजार थानां अध्य्क्ष और डाईओयू के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।इसी गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम उक्त स्थल पर पहुंची।जहां पुलिस गाड़ी को देखकर कुछ युवक भागने लगा।जिसको पुलिस बल के सहयोग से दो लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया।पकड़ाए युवक की जब तलाशी ली गयी तो 1 देशी पिस्टल,3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
उन्होंने ये भी बताया की गिरफ्तार किए गए दो अपराधियों में एक का नाम दीपक कुमार शर्मा पिता लालेश्वर शर्मा जो घैलाढ़ थानां क्षेत्र के मधेपुरा जिला का रहने वाला बताया जा रहा है।दूसरा बालक है जिसको निरुद्ध किया गया।इस मामले को लेकर बैजनाथपुर थानां में प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com