नाबालिग लड़की का अपहरण कर विकलांग लड़के से जबरन करवाया शादी
नाबालिग लड़की का अपहरण कर विकलांग लड़के से जबरन करवाया शादी

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्टोरी :-* नाबालिग लड़की का अपहरण कर विकलांग लड़के से जबरन करवाया शादी। परिजन जबरन शादी करवाने का लगाया आरोप। पुलिस लड़की को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर विकलांग लड़की से करवाया शादी।इस मामले को लेकर परिजन के द्वारा डरहार ओपी में आवेदन देकर न्याय की लगयीं थी गुहार।वहीं पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 जून की रात को अज्ञात लोगों के द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण घर हाटी गांव से कर लिया और लड़का को सुपुर्द कर दिया।।उसके बाद बीमार पिता के द्वारा थानां में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।आवेदन के आलोक में पुलिस लड़की और लड़का को बरामद कर आज सदर अस्पताल सहरसा में मेडिकल के लिए लाया गया था।जब परिजन को इसकी जानकारी मिली तो परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर लड़की को सुपुर्द करने को कहा।लेकिन पुलिस नाबालिग लड़की को लड़की के परिजनों को सुपुर्द नहीं किया।और किसी तरह से मामला शांत कर लड़की और लड़का को लेकर सदर थाना लेकर चले गया।
वहीं इस मामले को लेकर लड़की के परिजन की माने तो अज्ञात लोगों के द्वारा हाटी पंचायत से लड़की को उठाकर ले गया और नट्टा गांव में लड़का को सुपुर्द कर दिया पैसा लेकर के।लड़की की मां 5 साल पहले ही मर चुकी है लड़की घर में अकेले रहती थी।उसके बाद हमलोग थानां में आवेदन भी दिए।बाद में पुलिस बोली जो वो शादी कर ली है।
वहीं इस मामले को लेकर लड़की की माने तो वो अपहरण की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इससे बात करने के दौरान पिताजी देख लिए थे और हमको कुदाल से काटने दौड़े थे इसलिए हम इस लड़का के साथ चले गए।हम 5,6 दिनों से इसके साथ रह रहे है और इसी के साथ रहेंगे और किसी के साथ नहीं रहेंगे।वहीं आरोपी लड़के दिनेश कुमार की माने तो इसका नाम लक्ष्मी कुमारी है इसके पिताजी इसको काट रहा था उसके बाद ये भागकर मेरे पास आया।मैं इससे प्यार करता हूँ।लड़का ये भी बताया कि तकरीबन दो साल से प्यार कर रहे है और बातचीत भी करते थे।इसके पिताजी भी हमसे बातचीत करवाता था।
वहीं डरहार ओपी के पुलिस अवर निरीक्षक सूर्यदेव यादव की माने तो ये प्रेम प्रसंग का मामला है।लड़का लड़की आपस में प्यार करता था और भगकर शादी कर लिया।इनके पिता के द्वारा आवेदन दिया गया था।उसी आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया था और अनुसंधान किया जा रहा था।अनुसंधान के क्रम में दोनो को पकड़ा गया और आज सदर अस्पताल लेकर आये थे मेडिकल करवाने और 164 का बयान करवाने को लेकर कोर्ट जाना था।लेकिन इनलोगों के द्वारा सदर अस्पताल में घेरकर हमलोगों के साथ बदसलूकी करने लगा।उन्होंने ये भी बताया कि नाबालिग है या बालिग है अनुसंधान के बाद पता चलेगा

Subscribe to my channel

