बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा बैठक का किया गया आयोजन
गढ़वा झारखंड बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा बैठक का किया गया आयोजन

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत बीपीएम स्कूल के प्रांगण में समय लगभग 11:00 बजे दिन में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता बैठक का किया गया। आयोजन जिसका मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता उर्फ राजेश मेहता प्रदेश के महासचिव कृष्णा दुबे कांडी प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की शुरुआत किया गया सबसे पहले सभी लोगों ने बारी-बारी से भगवान गौतम बुध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सभी ने एक दूसरे से परिचय पात्र किया ।व सभी कार्यकर्ता ने बारी बारी से 2024 के चुनाव में कैसे विजय हासिल किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया ।उसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजन मेहता ने कहा कि हम सब को एक होना अति आवश्यकता है। अन्यथा हम सब अगर मोती की तरह बिखर गए तो हम कुछ नहीं कर पा सकते हैं। अगर हम सबको मोती के माला के तरह पिरोए रहेंगे तो हमें कोई अलग नहीं कर सकता इसलिए हम सब को संगठित होना बहुत जरूरी है। इसलिए आप सब को संगठित होना पड़ेगा अन्यथा हम कुछ नहीं कर पाएंगे वही प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार लोगों को कई सरल भाषा में समझाने के प्रयास किया और कहा कि आने वाला 2024 का चुनाव हम सबके लिए चुनौतीपूर्ण होगी और कहा कि बहुजन समाज पार्टी किसी जाति धर्म की पार्टी नहीं है बहुजन समाज पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है कई लोग कहते हैं कि बहुजन समाज पार्टी सिर्फ चमारों की पार्टी है तो हमारे दोस्तों ऐसा नहीं है समझो यह पार्टी सभी जाति सभी धर्म की पार्टी है और हर समय लोगों को बराबर विचारधारा से देखती है उन्होंने कई सरल भाषा में लोगों को समझाने का प्रयास किया उनके विचार से कई कार्यकर्ता खुशी से गदगद हो गए और कहा कि अगर कोई गरीबों की हक अधिकार दिला सकता है। तो वह है बहुजन समाज पार्टी इसलिए अभी भी समय है लोगों अपना अधिकार को समझे ना कि सभी लोगों ने यह कहा कि सब बहुजन समाज पार्टी के साथ है वह अंत में अरुण कुमार ने कहा कि आप सभी को प्राकृतिक के माने तो। भगवान है । पांच तत्व से बना यह मनुष्य के शरीर पांचों तत्व में विलीन हो जाता है अगर कोई भी एक तत्व अधूरा होता है तो माननीय हमारा शरीर किसी काम का नहीं है इसलिए हम सब को अपने हक अधिकार के बारे में लड़ना चाहिए ताकि आने वाला जो हमारा पीढ़ी है हमें याद करके हम सबों से सीख ले ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो अन्यथा आप समझ रहे हैं कि अगर हम लोगों को पढ़ने नहीं दिया जाएगा तो हमारा परिवार हमारा समाज का विकास कैसे होगा आखिर कौन हक अधिकार के बाद करेगा राजन मेहता एक आखरी चिराग हैं विश्रामपुर विधानसभा का नहीं तो इनके बाद कोई बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है इसलिए इस पार्टी को लोग बहुत ज्यादा चाहते हुए और एकता का परिचय देते हुए इस पार्टी के साथ लोग जुड़ रहे हैं क्योंकि आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सर्वजन के बात करती है अन्यथा कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो गरीबों के हित में बात करें गरीबों के सुख दुख में साथ रहे बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर गरीबों के साथ सुख दुख में दृढ़ हिमालय की तरह खड़ा रहता है और उन्होंने कहा कि दोस्तों चाहे कुछ भी हो जाए हमें 2022 24 की चुनाव जीतना बड़ी आवश्यकता है अन्यथा हमारी दुर्भाग्य होगा कि हम चुनाव नहीं जीते और हमें भी गुलामी करने से कोई रोक नहीं सकता हमारे दोस्तों अगर आपको इस जंजीर को तोड़ना है तो संगठित होना अति आवश्यक है जब तक से आप संगठित नहीं होंगे तब तक आप किसी को हरा नहीं सकते हैं इसलिए आप सबको संगठित होना बहुत ही जरूरी बेहद ही खास है नहीं तो आप समझ रहे हैं कि हमारी स्थिति क्या होने वाली है हम दर-दर की ठोकरें खाएंगे दर-दर की ठोकरें खाते हुए लोगों को बातों को ताना सुनते हुए बर्दाश्त करते हुए जीवन को हम घुट घुट के जिएंगे इसलिए मेरे नौजवान साथियों अभी भी समय है संभल जाओ और बहुजन समाज पार्टी के कदमों से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करें इन्हीं सब बातों से आपको अवगत कराते हुए अरुण कुमार प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को जय भीम नमो बुद्धाय पेश करते हुए अपनी वाणी को विराम दिया जय हिंद जय भारत वहीं इस बैठक में कार्यकर्ता इस प्रकार थे प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, सुमेश्वर कुमार राम, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चंद्रवंशी, संजय कुमार मेहता, लक्ष्मण कुमार मेहता ,रामप्यारे मेहता, विकास कुमार ,ललित कुमार सतेंद्र साव, सरफराज हवारी ,साधु चरण मेहता ,जगदीश प्रसाद मेहता ,विनोद यादव ,चंदन कुमार, गोविंद कुमार ,बसंत राम, कैलाश महतो, लालू यादव, शंकर प्रसाद मेहता लालधारी, राम कृष्णा राम ,विजय कुमार, राम बिगन राम, दामोदर प्रसाद मेहता ,शिवनाथ राम, देवदत्त राम ,बजरंगी मेहता श्रवण कुमार मेहता, राजेंद्र राम, संतोष कुमार राम, परिखा, रजवार गौतम पासवान, बैजनाथ पासवान, दिनेश पासवान, रविंद्र मेहता ,सुनील कुमार, मंजय कुमार ,प्रिंस कुमार ,ठाकुर राकेश, कुमार फागुनी रजवार, सुखदेव कुमार रवि ,राकेश कुमार ,पासवान कृष्णा राम रविकांत कुमार, हरेंद्र राम, सुमेश्वर राम ,अरुण कुमार कृष्णा ,राम ललन राम ,प्रफुल्ल दुबे ,गया पासवान, भीम कुमार ,यादव दिनेश कुमार ,आदि तमाम ग्रामीण जनता मौजूद थे।

Subscribe to my channel



