Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली…मौत

घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली...मौत

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* बदमाशों ने युवा कुमारी गली हुई मौत।

*स्टोरी :-* घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली…मौत। सहरसा में पांच से छ: की संख्यां में पहुंचे थे, एक गोली सीने में लगी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते रविवार को देर रात तकरीबन डेढ़ बजे अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।परिवार में कोहराम मच गया।घटना सहरसा जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र के डुमरा गांव वार्ड नं 6 की बतायी जा रही है ।वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नरेश कुमार वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है।जिनकी उम्र तकरीबन 18 साल है और जिले के नवहट्टा थानां क्षेत्र के डुमरा गांव वार्ड नं 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक अभिषेक वर्मा तीन भाई था जिसमे सबसे छोटा था।मृतक पढ़ाई के साथ साथ अपना गाड़ी चलाकर जीवन यापन करता था।आगामी 27 मई को मृतक अभिषेक वर्मा एलपी (रेलवे )की परीक्षा में शामिल होता लेकिन दुर्भाग्य बस अब वो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया,और अपराधियों ने उसे मौत के घाट उतारकर घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से फरार हो गया।।जानकारी के अनुसार बीते देर रात जब वो गाड़ी चलकर घर लौटा उसी दौरान पांच छ की संख्यां में आये अपराधीयो ने दो गोली फायर किया।जिसमें एक गोली उक्त युवक को सीने में लग गयी और घटना स्थल पर ही उक्त युवक की मौत हो गयी।आज मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस शव को परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
वहीं मृतक के भाई अमित कुमार वर्मा की माने तो मेरा भाई गाड़ी चलाकर घर वापिस आ रहा था उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर कर गोली चला दी।एक गोली मेरे भाई के सीने में लग गयी।जिससे मेरे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।अभी हमलोग पोस्टमार्टम करवाने के लिए आये है सदर अस्पताल सहरसा।
वहीं एसडीपीओ आलोक कुमार की माने तो अभिषेक वर्मा नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार पूर्व से मृतक के बड़े भाई से कोई विवाद था।वैसे पुलिस जांच कर रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com