Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन।

मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार।
*स्लग :-* मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन।

*स्टोरी :-* मिनी गण फैक्टरी का हुआ उद्भेदन।जहाँ से भारी मात्रा में हथियार का जकिरा हुआ बरामद। वहीं एसपी हिमांशु ने आज दो और मामले का किया उद्वेदन। आज गुरुवार को साम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बनमा इटहरी थानां क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ गांव में महबूब आलम के घर पर अवैध मिनी गन फैक्टरी संचालित हो रहा है।इसी सूचना पर सहरसा एसपी हिमांशु के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।उक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महबूब आलम के घर पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 अवैध आग्नेयास्त्र,152 जिंदा कारतूस,और हथियार बनाने वाला अवैध उपकरण बरामद किया गया।साथ ही साथ महबूब आलम के दोनो पुत्र कासिफ राजा और अली राजा को भी गिरफ्तार किया गया।
वहीं एसपी ने दो और कांड का किया उद्भेदन।जिसमें एक मामला सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र का है जहाँ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रंगीनियां गांव के मुख्य सड़क से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर जा रहा है ।इसी सूचना पर सिमरीबख्तियारपुर थानां की पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा जहाँ पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा।जिसको पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तार किए गए अपराधी की तलासी ली गयी तो उसके पास से एक देशी कार्बाइन और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधी का नाम मोहमद राजा उर्फ पप्पू बताया जा रहा है।वहीं दूसरा मामला भी सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के सरडीहा गांव का है जहाँ से पुलिस ने एक अपराधी देवानंद सिंह उर्फ झड़ी सिंह को गिरफ्तार किया है जिसके पास से पुलिस ने 12 जिंदा कारतूस बरामद किया है।कुल मिलाकर 5 अपराधी को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं एसपी हिमांशु ने आज गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया की सहरसा पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शस्त्र रखने वाले के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में हमलोगों को सूचना मिली कि बनमा इटहरी थानां क्षेत्र के लक्ष्मीनियाँ गांव में मेहबूब आलम के घर पर अवैध मिनी गण फैक्टरी संचालित हो रही है।इसी सूचना पर सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और साइबर डीएसपी के द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com