Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

झूलेलाल जन्मोत्सव चेटी चंड महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन

झूलेलाल जन्मोत्सव चेटी चंड महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन

Spread the love

फिरोजाबाद में झूलेलाल जन्मोत्सव चेटी चंड महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन लेबर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर पर किया गया। वार्ता में समिति अध्यक्ष विजय भागवानी, संरक्षक विनोद कृपलानी ने संयुक्त रूप से बताया कि भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव 10 अप्रैल को हर वर्ष की बात आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर 7 अप्रैल को एक प्रभात रैली निकाली जाएगी जो प्रातः 7 बजे राधा कृष्ण मंदिर सदर बाजार से प्रारंभ होकर लेबर कॉलोनी झूलेलाल मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। 10 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे महा आरती, दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण, सांय 5 बजे बहराडा साहिब ज्योति पूजन, सांय 6:30 बजे मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारी सम्मान सम्मान, सांय 6:30 बजे शोभायात्रा प्रारंभ, रात 8 बजे रंगारंग धार्मिक संस्कृति कार्यक्रम एवं रात्रि 9:00 बजे भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल झूलेलाल मंदिर चौक लेबर कॉलोनी होगा।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com