Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाया था दहशत

अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाया था दहशत

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा(बिहार)।

*स्टोरी :-* अपराधियों ने फायरिंग कर फैलाया था दहशत। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने किया उद्भेदन। दो अपराधी एक देशी कट्टा एक चार चक्का वाहन सहित हुआ गिरफ्तार। एसडीपीओ साम में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां आज साम में सदर थाना में दहशत फैलाने को लेकर किया गया हवाई फायरिंग मामले का सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया उद्भेदन।हवाई फायरिंग मामले में दो अपराधी को एक देशी कट्टा,एक खोखा,एक चार चक्का वाहन,तीन मोबाइल सहित दो अपराधी को किया गिरफ्तार।आज बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार बिते 26 मार्च को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधियों के द्वारा कोशी चौक पर बजरंग बली मंदिर के पास आपसी विवाद में मारपीट कर गोली फायरिंग किया गया।इसी सूचना पर पुलिस के द्वारा एक टीम गठित की गई थी।उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की गई और सिसिटीवी फुटेज खंगाला गया।सिसिटीवी फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी।और बीते 26 मार्च को हवाई फायरिंग करने में शामिल दो अपराधियों को एक देशी कट्टा ,तीन मोबाइल,एक चार चक्का वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।आज बुधवार को साम में एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
वहीं प्रेस वार्ता के दोरान सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया की दिनांक 26 मार्च को कोशी चौक स्थित बजरंग बली मंदिर के पास फायरिंग की सूचना मिली ।पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।जिनका नाम है दिलवर कुमार और दूसरे का नाम समितेश कुमार सुमन उर्फ गोलू कुमार ।इनके निशानदेही पर एक पिस्टल ,एक चार चक्का वाहन,एक खोखा, तीन मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने ये भी बताया कि उक्त टीम में सदर थाना अध्य्क्ष श्री राम सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक सुजाता रानी,पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार शामिल थे।रेस्ट बचे और अपराधियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com