भगवान राम के आने से पूरे देश में उत्सव। BJP विधायक नीरज कुमार बबलू के घर रामायण कथा का आयोजन
भगवान राम के आने से पूरे देश में उत्सव। BJP विधायक नीरज कुमार बबलू के घर रामायण कथा का आयोजन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* भगवान राम के आने से पूरे देश में उत्सव। BJP विधायक नीरज कुमार बबलू के घर रामायण कथा का आयोजन, बोले- पूरा देश हुआ राम मय।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज शनिवार को भगवान राम के 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूर्व पर्यावरण मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू,पूर्व एमएलसी सह बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह नयाबाजार स्थित अपने निज आवास पर भगवान राम की कर रहे हैं पूजा पाठ।इस पूजा पाठ में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी।तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है कि पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बाबलु और पूर्व एमएलसी सह बीजेपी के प्रदेश उवाध्यक्ष नूतन सिंह राम भगवान की मूर्ति के आगे बैठ कर पूजा अर्चना करने नजर आ रहे हैं।
वहीं पूजा अर्चना कर रहे पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू की माने तो भगवान राम की आने की खुशी में पूरा देश राम मय हो गया है और हमलोग भी राम मय हैं पूरे इलाका राम मय है पूरा समाज राम मय है।यहां रामायण कथा चल रहा है 24 घण्टे का रामायण कथा चल रहा है। अगले दिन यानी कि 22 जनवरी को 24 घँटे का अष्ट जाम शुरू होगा भंडारा शुरू होगा।22 जनवरी तक उत्सव का माहौल रहेगा।माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा जो काम हुआ है भगवान श्री राम के स्थापना का मंदिर के स्थापना का उसके लिए पूरा देश उत्साह में डूबा हुआ है।

Subscribe to my channel


