Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का चित्रकूट दौरा

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का चित्रकूट दौरा

Spread the love

उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का चित्रकूट दौरा

पीडब्लूडी गेस्ट हाउस कर्वी में डिग्री कालेज के प्राचार्यों व उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय अधिकारी झांसी के साथ बैठक कर समीक्षा किया। कहा कि नई शिक्षा नीति के मानक को प्रत्येक डिग्री कालेज में प्रमुखता से लागू किया जाए। रोजगार परक शिक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। उन्होंने कई कालेजों में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का भी जायजा लिया है। सभी जगह रोशनी की व्यवस्थाएं ठीक पाई गई है। डिग्री कालेजों प्रयोगशालाओं में उपकरणों का अभाव न रहे। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय में उच्चशिक्षा मंत्री ने पहुंचकर शैक्षिक व्यवस्थाओं की जानकारी लिया। इसके बाद वह शिवरामपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर लैना बाबा पहंुची। दर्शन कर बजरंगी बली का आशीर्वाद लिया। कहा कि भगवान राम पांच सौ वर्ष बाद स्थापित हो रहे है। यह बहुत बड़ा महोत्सव है। इसे दिव्य व भव्य तरीके से पर्व मानकर मनाना है। चित्रकूट से भगवान राम का पुराना नाता रहा है। यह उनकी तपोस्थली के साथ ही कर्मस्थली भी है। आगामी 14 जनवरी से सभी मठ-मंदिरों में महोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। कहा कि भगवान राम त्रेता युग में 14 साल बनवास के बाद अयोध्या वापस आए थे, उस दौरान अयोध्यावासियों ने उनका भव्य स्वागत किया था। हर्षोल्लास का माहौल था, उसी प्रकार कलयुग में भगवान राम 500 साल बाद अपने गर्भग्रह में विराजे जाएंगे, इसके लिए पूरे देश में महोत्सव का माहौल है। हजारों लोग पैदल यात्रा कर अयोध्या पहुंच रहे हैं। कहा कि भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है, वही करती है। इस साल होने वाले चुनाव में फिर मोदी सरकार आएगी और अधूरे कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करेगी। इसके पहले पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर हालचाल लिया। आगमन पर लोढ़वारा में पार्टी पदाधिकारियों ने पहुंचकर उनका स्वागत किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com