Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा

लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा

Spread the love
unnamed

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा। छेड़खानी का विरोध कर रहे लड़की के भाई और लड़की के साथ घर में घुसकर किया जमकर मारपीट। मारपीट में लड़की और लड़की का भाई हुआ जख्मी।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहाँ लड़की को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा मंहगा।छेड़खानी का विरोध कर रहे लड़की के भाई और लड़की के साथ घर में घुसकर किया जमकर मारपीट।मारपीट में लड़की और लड़की का भाई हुआ जख्मी।आनन फानन में लड़की के द्वारा 112 न पर डायल कर पुलिस को सूचना दिया।पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर सभी जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया जहाँ सभी जख्मी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा बेरियर के पास की बतायी जा रही है।
वहीं जख्मी निशा भारती की माने तो मेरी बहन स्कूल से आ रही थी और वो नाबालिग है जिसकी उम्र 15 वर्ष है।उसके साथ बहुत बदतमीजी कर रहा था चार लड़का।जिसका नाम अनीश कुमार,नीतीश कुमार और श्री राम कुमार था और एक लड़का का नाम नहीं जानते हैं उसका क्या नाम था।जब पुछने गए लड़के के पास क्यों आपलोग लड़की के साथ ऐसा काम किये तो तभी वो हमपर बैट चला दिया ।उसके बाद हम अपने बहन और भाई को लेकर रूम पर आ गए।उसके बाद वो लोग दीवाल कूदकर घर में घुसकर बहुत मारपीट किया वो लोग पांच छह आदमी था।हमलोग जख्मी हो गए।उसके बाद 112 न पर डायल किये तो पुलिस आयी और हमलोगों को लेकर सदर अस्पताल लाया जहाँ हमलोग भर्ती है।
वहीं लड़की के पिताजी रामसागर यादव की माने तो मेरी नाबालिग लड़की स्कूल से पढ़कर आ रही थी मेरी लड़की नाइन क्लास मे पढ़ती है रूप वति कन्यां उच्च विद्यालय में।उसके साथ बदतमीजी किया अश्लील हरकत किया।वो लोग चार लड़का था।जब हमारी लड़की उसका वीडियो बना लिया तो उसके बाद घर में वो लोग घर में घुसकर मारपीट किया और मोबाइल छिन्न लिया साथ ही साथ 3000 रुपया भी छिन्न लिया।
वहीं 112 न कि गाड़ी पर पुलिस पदाधिकारी चितरंजन कुमार ने इस घटना को लेकर बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हमलोग घटना स्थल पर पहुंचे तो तीन बच्चियां और एक लड़का के साथ बुरी तरह से मारपीट किया गया था उसके रूम पर ।उसके बाद सभी जख्मी को सदर अस्पताल मे भर्ती करवाये ।उसके बाद सदर थाने को सूचना दिए।अब सदर थाना कार्रवाई करेगा।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com