Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

लड़की के मामले मे सहरसा जिले मे एक मजदूर को मारी गोली हालत नाजुक

लड़की के मामले मे सहरसा जिले मे एक मजदूर को मारी गोली हालत नाजुक

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* लड़की के मामले मे सहरसा जिले मे एक मजदूर को मारी गोली हालत नाजुक।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से ख़बर आ रही है जहां आज देर शाम को एक लड़की को गलत काम करने से मना करना मजदूर को पड़ा मंहगा।लड़की अपने पति को बुलाकर मजदूर पर चलवाई गोली।गोली लगने से मजदूर बुरी तरह से हुआ जख्मी।मजदूर को काछ में लगी है गोली।आनन फानन में पड़ोसियों ने जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहाँ डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच किया रेफर। घटना सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ले की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटी।
जानकारी के अनुसार जख्मी मजदूर का नाम दिलीप कुमार साह है जो रेलवे माल गोदाम पर मजदूर का काम करता है और सदर थाना क्षेत्र के बटराहा मोहल्ला में एक किराए के मकान में रहता है।आज देर शाम एक रेड लाइट एरिया की लड़की घूम रही थी और मजदूर के द्वारा उक्त लड़की को कहा गया क्यों घूमती है यहां पर इसी मामूली बात को लेकर लड़की आग बगुला हो गयी और अपने लोग को बुलाकर गोली चलवा दी।गोली मजदूर को काछ में लग गयी।जिससे मजदूर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
वहीं जख्मी मजदूर दिलीप कुमार साह की माने तो हम रेलवे में माल गोदाम पर काम करते हैं।और डेरा लेकर भोगलु यादव के मकान में रहते हैं।एक लड़की आयी उसको बोले तुमलोग यहां क्यों आती हो इसी बात पर वो अपने पति को बुलाकर हमपर गोली चलवा दी।वो गलत लड़की है और भारतीय नगर मोहल्ले की है।गलत धंधा करने से मना करने पर वो गोली चलवा दिया।
वहीं इलाज कर रहे डॉ रोशन कुमार की माने तो एक्सरे करवाया गया है गोली अंदर में फंसी हुई है।पेसेंट स्टेबल है।पानी लगा दिए हैं और रेफर कर दिए हैं क्योंकि बुलेट को निकालना पड़ेगा ।यहां इतना बड़ा ऑपरेशन का कोई संसाधन नहीं है

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com